छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शख्स ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, बनाता रहा संबंध, अब गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Dec 2021 9:17 PM IST
छत्तीसगढ़: शख्स ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, बनाता रहा संबंध, अब गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। बिल्हा थाना इलाके से नाबालिग को डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे भगा कर भी ले गया। नाबालिग के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग की माँ ने बिल्हा थाना में शिकायत दर्ज कराइ। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल 2021 को उनकी लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया है। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को आरोपी के घर ग्राम दगौरी में होने की सूचना पर दबिश देकर पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 8 माह पूर्व आरोपी छबिलाल आडिल निवासी दगौरी उसे बहला फुसलाकर ट्रेन में बैठा कर रायपुर में ले गया और डरा धमका कर शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के तबियत खराब होने पर आरोपी पीड़िता को गाँव में छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story