छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो जिलों के नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Rounak Dey
3 Feb 2021 7:58 AM IST
छत्तीसगढ़: दो जिलों के नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
x

फाइल फोटो 

बड़ा सड़क हादसा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ कोंडागांव/बिलासपुर। नेशनल हाईवे 30 पर बस और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 1 युवक की हालत गंभीर है। घटना कोंडागांव जिले के जोबा गांव की है।

जानकारी के अनुसार मृतक परिवार धमतरी से सुकमा लौट रहा था। इधर बिलासपुर में भी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
रायपुर में टला बड़ा हादसा
राजधानी के सबसे खतरनाक तेलीबांधा चौक पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर चौक की रेलिंग तोड़कर गार्डन में जा घुसा। गनीमत है कि सुबह के समय सड़क पर लोगों की ट्रैफिक का दबाव कम रहता है। जिसके चलते बड़ा हादस टल गया। कार चालक और ट्रक चालक सुरक्षित है।
Next Story