छत्तीसगढ़: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई...दो ट्रैक्टर और 10 लाख ईट जब्त...अवैध ईंट भट्ठा संचालकों में मचा हड़कंप

फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद जिस पर आज खनिज विभाग के द्वारा काफी लंबे अरसे बाद कार्यवाही देखने को मिला जिससे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों में मचा हड़कंप। आज खनिज विभाग के अधिकारी जितेन्द्र चंद्राकर के द्वारा लगभग 10 ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिस दौरान दो ट्रैक्टर एवं 10 लाख ईट को जब्त कर कार्यवाही करते हुए ईंट भट्ठे को सील कर दिया गया है। खनिज विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ईंट भट्ठा संचालक रिहायशी इलाके एवं नेशनल हाईवे के किनारे ईंट भट्ठा का बेखौफ संचालन कर रहे थे। जिस पर खनिज विभाग के द्वारा गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





