छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती से शुरू होगा धान खरीदी, किसानों में अभूतपूर्व उत्साह

Admin2
18 Nov 2020 5:09 AM GMT
छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती से शुरू होगा धान खरीदी, किसानों में अभूतपूर्व उत्साह
x

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020-21 में पूरे प्रदेश भर में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ आगामी 1 दिसम्बर से होने जा रहा है। कसडोल विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के नवीन प्राथमिक साख सहकारी समिति ग्राम रिकोेकला के पंजीकृत किसानों ने धान खरीदी केन्द्र के कार्य को बेहद यादगार पल बनाने का निर्णय लिया है। पंजीकृत किसानों द्वारा आगामी एक दिसम्बर को पहली धान खरीदी केन्द्र के कार्य को छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती के साथ धान खरीदी े करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में बलौदाबाजार जिले के यह पहला प्राथमिक कृषि साख सहकारी केन्द्र होगा, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती के साथ किसानों द्वारा यह धान खरीदी केन्द्र कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है।

कसडोल विकासखण्ड के वनांचल ग्राम बया में संचालित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से अलग होकर वनांचल क्षेत्र के सबसे बड़े वनांचल ग्राम रिकोकला को नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी का दर्जा मिलने के बाद इस समिति में शामिल 685 पंजीकृत किसानों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिकोकला के उर्पाजन केन्द्र में पहली धान खरीदी कार्य को यादगार पल बनने जा रहा है। इस संबंध में बया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मेें रिकोकला के पंजीकृत किसानों द्वारा बैठक आहूत कर रिकोकला धान उर्जाजन केन्द्र में धान खरीदी कार्य को यादगार पल बनाने के लिए किसानों द्वारा रूप रेखा तय की गई, जिसमें पंजीकृत किसानों द्वारा आगामी एक दिसम्बर को पहली धान खरीदी केन्द्र के कार्य को छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती के साथ धान खरीदी करने करने का फैसला लिया गया है। बैठक मेें बया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष संतोष दीवान, पूर्व अध्यक्ष देवानंद नायक, किसान नेता रतन सिंह डड़सेना, जनपद सदस्य खोलबाहरा ठाकुर, दुर्गा प्रसाद नायक, नैनसिंह नेताम, सुरेन्द्र साहू सरंपच, नंद कुमार डड़सेना, मनहरण साहू, प्यारी डड़सेना, रूप सिंह डड़सेना, राम चरण डड़सेना, खेदू दीवान, जोहित डड़सेना, अभिषेक अवस्थी,दीपक बांधे, सुरीत राम साहू, अशोक प्रभाकर,सहित अन्य पंजीकृत किसान शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के संघर्षों को किया सम्मान, किसानों का मान बढ़ाया

छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश ने बलौदाबजार जिले के कसडोल विकासखण्ड के बड़े वनांचल ग्राम रिकोकला को पृथक नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का दर्जा देकर किसानों के संघर्षों को सम्मान दिया है। बतादे कि बया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के पांच गांव रिकोकला, छतवन, रिकोखुर्द,रूनझुनी और डूमरपाली के किसानों द्वारा ग्राम रिकोकला को नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मांग काफी लम्बे अरसे की जा रही थी। किसानों ने पिछले वर्ष इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के साथ सड़़़क की लड़ाई भी लड़ी थी। उग्र प्रदर्शन कर अपनी मांग को बुलंद किया था। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा धान उपार्जन केन्द्र गठित करने के लिए अग्रिम कार्यवाही की गई।

रिकोकला में 685 पंजीकृत किसानों से 41 हजार 673 क्विंटल की होगी धान की खरीदी

नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिकोकला में तीन ग्राम पंचायत सहित पांच गांव शामिल है। इस समिति में पांच गांव रिकोकला, छतवन, रिकोखुर्द,रूनझुनी और डूमरपाली के 685 किसानों का पंजीयन किया गया है। विपणन वर्ष 2020-21 में इस समिति द्वारा 685 किसानों से 41 हजार 673 क्विटंल धान समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इस समिति में धान का कुल रकबा 1126.32 हैक्टेयर है।

उक्ताशय की जानकारी रीकोकला के पूर्व उपसरपंच राजीव अवस्थी ने दी है।

Next Story