छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, होटल में पहुंची पुलिस

jantaserishta.com
2 July 2021 9:21 AM IST
छत्तीसगढ़: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, होटल में पहुंची पुलिस
x
दोनों आपस में रिश्तेदार थे.

डोंगरगढ़:- डोंगरगढ़ के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला और पुरुष शादीशुदा थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे।

गंडई की रहने वाली महिला अपने पति के साथ भिलाई में रहती थी। वहीं उनके रिश्तेदार मुकेश से महिला की मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया। घर वालों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उन्हें समझाया भी गया।
भिलाई के महिला थाने में सुलह भी करवाई गई थी। उसके बाद मृतक महिला लक्ष्मी अपने पति के पास वापस गंडई भी आ गई थी। लेकिन मंगलवार से ही लक्ष्मी और मुकेश के लापता होने का पता चला।
दरअसल दोनों डोंगरगढ़ के एक होटल में रुके तथा वहीं फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों को सूचना दी गई। बहरहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story