छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली दोनों की लाश

Admin2
10 Jun 2021 12:49 PM IST
छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली दोनों की लाश
x
मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि, युवक की शादी किसी और युवती से तय हो गयी थी, इसी के चलते उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पत्थलगांव के ग्राम पाकेरटिकरा की है। यहां के रहने वाले युवक इंदर साय 21 वर्ष को पड़ोस के गांव इला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इस बीच प्रेमी युवक की शादी एक दूसरी युवती संग तय हो गया था। इस बात से परेशान प्रेमी युगल ने बीती रात गांव के एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी।

Next Story