छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अब तक 15 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टरों ने जारी किया आदेश

Admin2
25 April 2021 10:59 AM IST
छत्तीसगढ़: अब तक 15 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टरों ने जारी किया आदेश
x
लॉकडाउन

छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान कड़े प्रतिबंधों के साथ अत्यावश्यक सेवाओं की अनुमति मिलेगी। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, बालोद और महासमुंद में भी लॉकडाउन 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव में 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

इनमें बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव में 5 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। धमतरी में 5 मई को रात 11 बजे तक। बलरामपुर और कोरबा में 5 मई को रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है। वहीं आज गौरेला पेंड्रा मरवारी जिले में भी लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर की बात करें तो आज शाम नया आदेश जारी किया गया, जो सोमवार से लागू होगा। नए आदेश के मुताबिक जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगी।

Next Story