छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें, अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की नजर
jantaserishta.com
15 Aug 2026 8:31 AM IST

x
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके तहत देसी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानों में शराब की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा पर्यटन बार, मदिरा भंडारण भंडारागार और उनसे जुड़े अहातों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर ने सभी जिलों के कलेक्टरों को शुष्क दिवस के पालन के संबंध में आदेश जारी किया है। अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को प्रदेश की किसी भी अधिकृत शराब दुकान में मदिरा की बिक्री नहीं होगी।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या आबकारी विभाग को दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





