छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: आज हो सकती है हल्की वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी
Nil dhankar
9 April 2022 8:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश से दक्षिण कर्नाटक तक विदर्भ, मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के उत्तर भाग में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
बता दें कि मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बिजली गिरने व अंधड़ चलने की आशंका है। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
Next Story





