छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज हल्की बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Nilmani Pal
4 March 2022 10:12 AM IST
छत्तीसगढ़: आज हल्की बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी
x

रायपुर। आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिन और भी तपाने वाले होंगे। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन गर्मी कम नहीं होगी।

शुक्रवार को रायपुर में आंशिक बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Next Story