छत्तीसगढ़: जंगल में तेंदुए की खाल बरामद, वन विभाग में मचा हड़कंप

धमतरी: छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों के शिकार और तस्करी का मामला लगातार फूट रहा है। धमतरी जिले में तेंदुए की खाल बरामद होने के दूसरे दिन अब बिलासपुर जिले में तेंदुए का दो दिन पुराना शव मिला है। सीपत क्षेत्र से लगे बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तेंदुए का पैर कटा हुआ है और दांत गायब है, जिससे शिकार की आशंका है। इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। वन अफसर मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





