छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के व्याख्याता प्रमोद कुमार शुक्ला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Rounak Dey
18 Aug 2021 9:26 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावण्ड-बकावण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के व्याख्याता प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आज वर्ष 2021 के लिए शिक्षकों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की सूची घोषित कर दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन किया जाता है।
Next Story





