छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: उंगली दिखाने पर चला चाकू....युवक के पेट पर किया हमला...हालत नाजुक

Admin2
9 Feb 2021 11:05 AM GMT
छत्तीसगढ़: उंगली दिखाने पर चला चाकू....युवक के पेट पर किया हमला...हालत नाजुक
x
बड़ी वारदात

छत्तीसगढ़। भिलाई में सोमवार रात पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। युवक ने इसकी शिकायत आरोपियों के घर में की तो उन्होंने चाकू मार दिया। हमले में युवक तो बच गया, लेकिन उसके दोस्त को चाकू लगा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारा विवाद बहस के दौरान अंगुली दिखाने से शुरू हुआ। इस मामले में 5 के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कैंप-1, नेहरू चौक निवासी आर्यन खान DJ बजाने का काम करता है। वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे अपने दोस्त विकास साहू के साथ गोडाउन से लौट रहा था। तभी प्रगति नगर निवासी मोहसीन उर्फ राजा रास्ते में मिल गया। आरोप है कि पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मोहसीन बार-बार अंगुली दिखाकर बहस कर रहा था। इस पर आर्यन ने मोहसीन के घर पहुंचकर उसकी मां से शिकायत कर दी।

इसके बाद आर्यन घर जाने लगा। आरोप है कि थोड़ी दूर पर मोहसीन अपने भाई अरबाज, साथियों आकाश पांडेय, ललन और एक अन्य के साथ पहुंच गया है। आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। तभी अरबाज ने चाकू निकालकर आर्यन पर हमला कर दिया। अरमान झुककर बचा तो अरबाज ने उसके दोस्त विकास के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद आर्यन ने विकास को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

Next Story