छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सो रहे बुजुर्ग की हत्या...दो युवको ने जादू-टोने की आशंका में उतारा मौत के घाट

Admin2
7 Oct 2020 5:07 AM GMT
छत्तीसगढ़: सो रहे बुजुर्ग की हत्या...दो युवको ने जादू-टोने की आशंका में उतारा मौत के घाट
x

सुकमा। जादू-टोने की आशंका में की गई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे माड़वी जोगा की मां पार्वती सुकमा आने के लिए निकली तब माड़वी भीमा लेटा हुआ था। दोपहर 2 बजे जब पार्वती वापस घर लौटी तब भीमा जिस जगह पर लेटा हुआ था उसी जगह पर मृत अवस्था में मिला। इसके बाद इसकी जानकारी सुकमा कोतवाली को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में पाया कि मृतक के गले में एवं गले के पीछे काला निशान होना पाया गया था उनके दांए कान में भी निशान था, जिससे किसी अज्ञात व्यकित द्वारा मृतक को गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

शव के पोस्टमार्टम में भी डॉक्टरों ने मृतक के गले की हड्डी का फ्रेकचर होना बताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल में जांच के लिए एक टीम बनाइ गई। गांव वालों से पता चला कि मृतक बैगा-गुनिया का काम करता था और उसी गांव के करटामी रामा व माड़वी कोसा मृतक पर शंका करते थे। जादू-टोने से कारटामी रामा के पिता मुंडा की मौत की आशंका के कारण दोनों आरोपियों ने माड़वी भीमा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


Next Story