छत्तीसगढ़

CG BREAKING: दो सगी बहनों का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी

Admin2
29 July 2021 1:51 PM IST
CG BREAKING: दो सगी बहनों का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी
x
BREAKING

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र से अपहरण का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया है। इसमें से एक लड़की नाबालिग है। मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत लड़कियों की मां ने खल्लारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बड़ी बेटी 21 वर्षीय और छोटी लड़की 17 वर्षीय को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। आस-पास पता करने के बाद जब पता नहीं चला तब उसने मामले की शिकायत थाने में की। महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Story