छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किडनैप कर 2 बच्चियों के साथ दरिंदगी, सभी आरोपी पकड़ाए

Nil dhankar
22 Jan 2022 10:53 AM IST
छत्तीसगढ़: किडनैप कर 2 बच्चियों के साथ दरिंदगी, सभी आरोपी पकड़ाए
x
छग न्यूज़

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में नाबलिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की एक और शर्मनाक घटना हुई है। पत्थलगांव में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की है। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। कोतबा पुलिस ने ओड़िशा के संबलपुर से दो आरोपी को दबोचा है। दोनों से अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना से दोनों बच्चियों को चोटें आई है। दोनों का इलाज जारी है। वहीं दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Next Story