छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ड्यूटी पर तैनात 2 कर्मचारी का अपहरण...नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
29 Nov 2020 4:12 PM IST
छत्तीसगढ़: ड्यूटी पर तैनात 2 कर्मचारी का अपहरण...नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम
x

छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र से लगे हुए झारखंड सीमा में ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारियों को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है।

कर्मचारी हिंडालको कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे जो शनिवार रात करीब 11:00 बजे से यह गायब हैं। झारखंड का मामला होने के कारण बलरामपुर पुलिस की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग करने में लगी है।

सिक्योरिटी गार्ड का नाम सूरज सोनी और संजय यादव है, शनिवार रात से ही दोनों सिक्योरिटी गार्ड लापता है और चारों तरफ खोजबीन करने के बाद भी इनका पता नहीं चला। हिंडालको के कर्मचारियों ने सामरी थाना में आकर मौखिक सूचना दी कि उनके कर्मचारियों को नक्सली उठाकर ले गए हैं जानकारी मिलने के बाद सामरी थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार इलाके की सर्चिंग कर रही है।





Next Story