छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बच्ची को नदी में फेंक घर लौटी कलंकिनी महिला ने खूद को लगाई आग, हालत नाजुक

Admin2
19 Oct 2020 7:52 AM GMT
छत्तीसगढ़: बच्ची को नदी में फेंक घर लौटी कलंकिनी महिला ने खूद को लगाई आग, हालत नाजुक
x
DEMO PIC 
दर्दनाक घटना

छत्तीसगढ़/जांजगीर। एक दर्दनाक घटनाक्रम में एक मां ने अपनी बच्ची को नदी में फेंक दिया और फिर खुद को भी आग लगा ली। घटना के बाद मां की हालत भी नाजुक है और बेहद बुरी तरह से झुलस गयी है। उधर नदी में फेंकी गयी बच्ची का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश कर रही है। मामला जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक का है। महिला का नाम किरन बाई हैं और बिरगहनी चौक में उसका मायका है। बताया जा रहा हैं कि किरन का उसके पति से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वो पिछले छह माह से अपने मायके में रह रही थी। रविवार की रात 11 बजे के आसपास किरन अपने छह माह की बेटी के साथ घर से निकलकर हसदेव नदी पहुंची।


जहाँ पर महिला ने नदी में अपनी मासूम बच्ची को फेंक दिया उसके बाद खुद भी घर लौटकर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को जलता देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालात गंभीर बतायी जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मासूम बच्ची की तलाश नदी में कर रही है।


Next Story