छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कलंकिनी मां, लापरवाही से गई बच्ची की जान

Admin2
27 March 2021 10:23 PM IST
छत्तीसगढ़: कलंकिनी मां, लापरवाही से गई बच्ची की जान
x
जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मां शराब के नशे में धुत पड़ी रही और उसकी डेढ़ महीने की बच्ची भूख से तड़प कर मर गई.ये दुखद खबर शहर के सुन्दरगंज वार्ड की है. जहां राजवीर कौर नाम की महिला अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ रहती है. बताया जा रहा है कि राजवीर शराब की आदि है. वह शुक्रवार से ही बहुत ज्यादा शराब पी रही थी.सुबह भी वह शराब पीकर सोई थी. इस दौरान उसकी बच्ची भी बाजू में मां के साथ लेटी हुई थी. लोगों का कहना है कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई है. जब उसे पहली बार देखा गया तो वह अपनी मां के करीब ही लिपटी पड़ी थी.साथ ही आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की मौत दबने से भी हो सकती है.

बहरहाल सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया बच्ची की मौत के मामले में आगे जांच की जा रही है. बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस भयानक घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा भी हो रही है.बताया जा रहा है कि जिस बच्ची की मौत हुई है उसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था. उस परिवार में महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. इस घटना के बाद से सभी स्तब्ध है.


Next Story