छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जेठ ने की बहू की हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर

Nil dhankar
31 Dec 2021 3:06 PM IST
छत्तीसगढ़: जेठ ने की बहू की हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा जिले में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। जिसके चलते उसके ही जेठ ने टंगिया से 3 बार वार कर महिला को मार दिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के छिंदपुर गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदपुर निवासी अमेरिका बाई (38) पति गिरधारी श्रीवास की मौत के बाद अपने सास ससुर के साथ गांव में रहती थी। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह काम कर घर के पास की जमीन पर कंडा पाथ रही थी। उसी दौरान उसका जेठ बनवारी श्रीवास (44) करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा और जमीन को लेकर अमेरिका बाई से विवाद करने लगा।

बताया गया कि दोनों परिवार के बीच में जमीन को लेकर पुराना विवाद था। शुक्रवार को फिर से जब विवाद हुआ तो बनवारी ने पहले तो झगड़ा किया। इसके बाद घर के अंदर गया, टंगिया लाया और महिला के गले में 3 बार मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बनवारी फरार हो गया था। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त घटनास्थल पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद बनवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।


Next Story