छत्तीसगढ़: बीजापुर हमले में शहीद हुए जवान दीपक भरद्वाज के नाम से जाना जायेगा गुरु घासीदास विवि, कुलसचिव को मिला पत्र

Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग का नया भवन अब शहीद दीपक भारद्वाज के नाम से जाना जाएगा. छात्र परिषद ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि भवन का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के स्मृति में रखा जाए. जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने GGU के कुलसचिव को पत्र लिखा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय नवनिर्मित शिक्षण भवन का नामकरण पूर्व छात्र और शहीद दीपक भारद्वाज के स्मृति में रखा जाए. छात्रों की मांग पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए. इसके बाद जवाब देकर यूजीसी को अवगत कराएं.नक्सली हमले में शहीद हुए थे दीपक भारद्वाज। 3 अप्रैल को बीजापुर नक्सली हमले में दीपक भारद्वाज शहीद हो गए थे. दीपक भारद्वाज 2012-13 में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र रहे हैं. दीपक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल फोर्स में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे. बीजापुर नक्सली हमले में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वे शहीद हुए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





