छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, जानिए किस जिले में?

Nil dhankar
2 March 2023 9:27 AM IST
छत्तीसगढ़: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, जानिए किस जिले में?
x
छग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बिती रात कवर्धा जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। चिल्फी घाटी, कांदावानी सहित वनांचल के तापमान में गिरावट देखी गई। बारिश होने के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया।

तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। कवर्धा शहर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में चिल्फी घाटी, कांदावानी सहित वनांचल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आज भी हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

Next Story