छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खात्मे की ओर छत्तीसगढ़: मंत्री नेताम

Shantanu Roy
9 Feb 2025 8:05 AM GMT
नक्सलवाद के खात्मे की ओर छत्तीसगढ़: मंत्री नेताम
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और भाजपा की नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव साफ दिख रहा है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
बीजापुर में बड़ी सफलता
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर नक्सलवाद को खत्म करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की। कोटि-कोटि अभिनंदन! इस वीरता और समर्पण के लिए सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों को शत-शत नमन!
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। हालांकि टोटल 31 नक्सली मारे जाने की खबर है। वही
बीजापुर
SP जितेंद्र यादव ने कहा कि संख्या बढ़ रही, इसलिए अभी स्पष्ट नहीं बता पाएंगे कि कितना है।

ये जरूर है कि बड़ा ऑपरेशन है। सफलता बड़ी मिली है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए भेजा गया है।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा। वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Next Story