छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा, खैरागढ़ में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Nil dhankar
8 April 2022 4:32 PM IST
छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा, खैरागढ़ में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
x

राजनांदगांव। खैरागढ़ के साल्हेवारा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा की. इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा है. छत्तीसगढ़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता है. मैं मां बम्लेश्वरी माता से प्रार्थना करता हूं कि आपको सुखी रखे, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहें. इसके साथ ही शिवराज ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में यह मुस्कुराहट छीन ली गई है. आज गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है. भूपेश सरकार गरीबों का राशन खाने का काम कर रही. राशन ही नहीं मकान भी खा गए.

इस दौरान शिवराज ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दिया हुआ राशन, पीएम आवास का पैसे खा गए. भूपेश बघेल को रात में भी रमन सिंह दिखते हैं. भूपेश बघेल बदले की भावना से काम करते हैं. भूपेश बघेल सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं किया. रोजगार देने का काम भाजपा की सरकार करती है.


Next Story