छत्तीसगढ़

बूढ़ा तालाब में छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Nil dhankar
8 March 2022 6:14 PM IST
बूढ़ा तालाब में छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने दिया धरना
x

रायपुर। आज बूढ़ा तालाब स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने धरना दिया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इनका समर्थन करने पहुंचे। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने अपने नियमितीकरण और छटनी के विरोध में यह धरना दिया था । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हमारे शासनकाल में हजारों अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया गया था और किसी भी कर्मचारी क्षेत्र में किसी कर्मचारी की चटनी नहीं हुई थी। हमने विधानसभा में भी इस मुद्दे को आज रखा और आगे भी सरकार के सामने इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।


Next Story