छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर छेड़छाड़...विरोध करने पर आरोपी ने किया महिला पर जानलेवा हमला

Admin2
22 Feb 2021 7:24 AM GMT
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर छेड़छाड़...विरोध करने पर आरोपी ने किया महिला पर जानलेवा हमला
x
DEMO PIC 
गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/बिलासपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहे युवक का महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपित ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह वह आठ बजे अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान निपनिया में रहने वाला लक्ष्मण यादव(30 वर्ष) उनके घर में घुस आया। वह विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा।

विवाहिता इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर अरोपित ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। इसी बीच युवक ने कुल्हाड़ी उठाकर मार दी। महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस बीच युवक मौके से भाग निकला। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत बिल्हा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story