छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर से गिरी मासूम , मौके पर ही मौत

Admin2
12 Jun 2021 5:44 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर से गिरी मासूम , मौके पर ही मौत
x
हादसा

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले में दादा की गोद मे बैठकर ट्रेक्टर से खेत जोत वाने जा रही 4 साल की बच्ची ट्रैक्टर से छिटक कर ऐसा गिरी की उसकी मौत ही हो गयी। घटना पत्थल गाँव के गाला गाँव की है। जानकारी के मुताबिक 4 साल काव्या को उंसके दादा गोद मे बिठाकर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने ले जा रहे थे। इसी बीच एक मेड आया। मेड पार करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होने लगा इसी दौरान बच्ची दादा की गोद से छिटककर ट्रैक्टर के नीचे आ गयी । आनन फानन में उसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन वह जिंदा नहीं बच पाई । पत्थल गाँव थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Next Story