छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: पतंग लूटने छत पर चढ़ा मासूम, बिजली के तार में झुलसा, फिर...
Shantanu Roy
10 Feb 2022 11:03 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांकेर। शहर में 11 वर्षीय बच्चे को पतंग लूटना महंगा पड़ गया। पतंग लूटने के चक्कर में बच्चा बिजली तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है। जिला मुख्यालय के कंकालिन पारा वार्ड के है, जहां 11 वर्षीय कंकालिन पारा वार्ड निवासी दुर्गेश गुना अपने मित्रों के साथ लगभग 3 बजे के आस पास मोहल्ले में पतंग उड़ा रहा था।
जिसके बाद एक कटी पतंग को लूटने सभी दौड़ कर रहे थे। पतंग कंकालिन पारा निवासी के घर कि छत के ऊपर लटका हुआ था, दुर्गेश छत में चढऩे की चक्कर में दीवार से सटे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद वह छत में गिरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया, जहां बच्चे का उपचार जारी है।
Next Story





