छत्तीसगढ़
छ्त्तीसगढ़: भाजपा किसान मोर्चा की तैयारी में, 2800 में धान खरीदी व दो साल का बोनस सहित करेंगे कई मांगे
Deepa Sahu
20 Nov 2021 12:16 AM IST

x
छ्त्तीसगढ़ न्यूज़
रायपुर: छ्त्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले भाजपा किसान मोर्चा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने, 2 साल का बोनस देने, समर्थन मूल्य की राशि एकमुस्त देने, इसी साल से 2800 में धान खरीदने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आशंका जताते हुए कहा है कि जिस तरह से सहकारी कर्मचारी पखवाड़े भर से अपनी मांगों को लेकर राजधानी में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को लेकर बेरुखी दिखा रही है। उससे ऐसा लगता है कि इस साल धान खरीदी प्रभावित होगी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सरकार से सहकारी कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है।
हम आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस साल हम 100 लाख मीट्रिक टन अधिक धान खरीदी करने वाले हैं। बीजेपी इसपर राजनीति कर रही है।
Next Story





