छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मामूली विवाद में दामाद बना हत्यारा...सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Admin2
21 Nov 2020 5:40 PM IST
छत्तीसगढ़: मामूली विवाद में दामाद बना हत्यारा...सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से सटे मुजगहन थाना के धनेली गांव में मामूली विवाद के चलते दामाद ने सो रहे भतीजे की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है।आरोपी मयाराम के साथ चौकीदारी का काम करता था। शुक्रवार की रात दोनों फूफा-भतीजा काम पर आये हुये थे। दोनों का किसी बात को लेकर एक दूसरे के साथ रात में विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद किरण तोंडर सोने के लिए चला गया। देर रात आरोपी ने सोते हुये अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी ताबाड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मुजगहन थाने में दर्ज करायी। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मयाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।


Next Story