छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शिक्षिका के घर अवैध महुआ शराब की तस्करी, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 Aug 2021 11:50 PM IST
छत्तीसगढ़: शिक्षिका के घर अवैध महुआ शराब की तस्करी, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने एक शिक्षिका को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ है।

आरोपी शिक्षिका गंगा देवी ध्रुव प्राथमिक शाला राजा सवैया स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं।
बताया जा रहा है कि पिथौरा पुलिस को लंबे समय से ग्रामीणो से उक्त शिक्षिका के संबंध में शिकायतें मिल रही थी, की वह अपने घर में अवैध शराब बेचने का काम करती है।
इस सूचना पर पिथौरा पुलिस ने उक्त शिक्षिका के घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। आरोपी शिक्षिका के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story