छत्तीसगढ़: अवैध शराब की तस्करी, स्कॉर्पियो से 11 लाख का माल ज़ब्त

छत्तीसगढ़ के सबसे हाई प्रोफाइल जिला दुर्ग में अवैध शराब का गोरखधंधा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक अवैध शराब तस्करी का खुलासा पुलिस ने किया है। दरअसल आरोपी स्वतंत्रता दिवस के दिन का मौका उठाकर शराब तस्करी करने की फिराक में था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। मौके पर छापा मारकर अंग्रेजी शराब की पेटियों समेत एक आरोपी को धरदबोचा गया। मौके से एक स्कार्पियों गाड़ी और 404 अवैध पौवा अंग्रेजी शराब रायल स्टैग क्लासिक विस्की को जब्त किया गया। सभी की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए आंकी जा रही है। अंग्रेजी शराब की खेप मध्यप्रदेश से लाकर वाया भिलाई होते हुए कोण्डागांव पहुंचने की योजना थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





