छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पार्क में पालतू जानवर लेकर गए तो निगम को देना होगा 500 रुपए जुर्माना...आदेश जारी

Admin2
27 Jun 2021 7:56 AM IST
छत्तीसगढ़: पार्क में पालतू जानवर लेकर गए तो निगम को देना होगा 500 रुपए जुर्माना...आदेश जारी
x
बड़ी खबर

राजनांदगांव: यदि आप गॉर्डन में अपने साथ पालतू जानवर लेकर गॉर्डन में जाते हैं तो आपको 500 रुपए जुर्माना निगम को देना पड़ जाएगा। जी हां, राजनांदगांव नगर निगम ने आदेश जारी कर दिया है। निगम ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलेगा जो गॉर्डन के भीतर में कुत्ता, बिल्ली या फिर अन्य कोई जानवर लेकर जाता है।

इस संबंध में निगम की ओर से प्रेस रिलीज जारी हुई है। जिसमें कहा गया है कि, नगर निगम राजनांदगांव द्वारा अमृत मिशन सहित अन्य योजनांतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों के मनोरंजन के लिये उद्यानों का निर्माण किया गया है।
जहां प्रतिदिन लोगों द्वारा योगा, पैदल भ्रमण एवं व्यायाम तथा बच्चे खेलकूद करने आते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने साथ पालतू जानवर, कुत्ता इत्यादी भी लाते हैं। ये जानवर उद्यान में गंदगी फैला देते हैं।
इसके अलावा अन्य लोगों को काटने का भी भय बना रहता है। जिससे लोगोें को परेशानी होती है। सहायक अभियंता अतुल चोपडा ने बताया कि इस संबंध में कई लोगों द्वारा नगर निगम में शिकायत भी की गयी है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुये नगर निगम ने जनहित में अपील की है कि, अपने पालतु जानवरों को उद्यानों में न लावे, अपालन की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
Next Story