छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: नशे में था पति, पत्नी के साथ गैंगरेप, बाजार से लौट रहे थे दोनों
jantaserishta.com
5 July 2026 10:30 AM IST

x
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा।
इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत ले गए, जहां पति के सामने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।
घटना 27 जून शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। जहां दोनों ने सामान की खरीदारी की। लौटते समय पति ने कोसना (चावल की शराब) पी ली। रात करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) और उसके तीन साथियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। वह घटना से सहमी हुई थी। 2 दिनों बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फोर्स किया, जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपियों में ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर शामिल है। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं।
मुख्य आरोपी ऋतु यादव है। करीब दो साल पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में पकड़ा गया था और काफी समय तक जेल में रहा। 2 दिन पहले ही ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी उस पर लगा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





