छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पत्नी की हत्या कर खेत में छिपा था पति, गिरफ्तार

Nil dhankar
11 Aug 2024 8:12 AM IST
Chhattisgarh: पत्नी की हत्या कर खेत में छिपा था पति, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर bilaspur news। सीपत पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार सीपत के ग्राम कुली के रहाडबराखार के पास रिंकी मैत्री की उसके पति प्रकाश मैत्री ने कुल्हाडी मारकर हत्या कर फरार हो गया था। Sipat Police

घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस व सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने जांच के दौरान आरोपित के भागने की दिशा में खेत के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। घटना स्थल से लगभग 5 किलो मीटर दूर पुलिस की टीम को आरोपित पति प्रकाश मैत्री एक खेत में छिपा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस को देख आरोपित पति मौके से भागने लगा। सीएसपी सरकंडा व सीपत पुलिस ने दौड़ा कर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रकाश रात ने बताया कि वह अंधेरे में भागने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी शराब पीने की बात को लेकर आए दिन विवाद किया करती थी।रोजना के विवाद से तंग आकर उसने पत्नी की कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी। सीपत पुलिस ने आरोपित पति प्रकाश मैत्री पिता तुलाराम मैत्री (23) निवासी ग्राम रलिया मस्तूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story