छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश, विवाद होने पर दबाया गला

Nil dhankar
13 Oct 2021 6:23 PM IST
छत्तीसगढ़: पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश, विवाद होने पर दबाया गला
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। मारपीट के बाद महिला ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। मंगलवार को महिला ने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तालापारा के तैबा चौक हुसैनी मस्जिद के पास रहने वाली नुसरत परवीन गृहणी हैं। उनका मायका टिकरापारा धमतरी में है। 2013 में उनका विवाह जाफर मोहम्मद से हुआ। उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू बातों को लेकर उनके पति और ससुर अनवर अमीन, सास मुस्तफा अमीन ननद आयशा आए दिन ताने देते हैं। इसका विरोध करने पर ससुराल के सदस्य मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बच्चों के भविष्य और परिवार के संबंध में सोचकर उन्होंने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। सोमवार की रात वे घर में ही थीं। इस दौरान ससुराल वाले उनसे विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर पति और सास-ससुर ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान उनके पति ने उन्हें गिराकर गला दबा दिया। साथ ही जान से मारने की कोशिश की।


Next Story