छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पति ने घरेलू विवाद में खेला खूनी खेल, पत्नी के गले और सिर पर किया हमला

Admin2
24 Jun 2021 8:53 AM GMT
छत्तीसगढ़: पति ने घरेलू विवाद में खेला खूनी खेल, पत्नी के गले और सिर पर किया हमला
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में घरेलू विवाद होने पर पति ने पत्नी के गले और सिर में चाकू से वार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घायल महिला को मां ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपित पति फरार हो गया है। सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर अटल आवास में रहने वालीं भगवती यादव गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में ही उनकी बेटी स्र्खमणी और दामाद नरेश यादव रहते हैं। बुधवार की दोपहर स्र्खमणी और उनके दामाद नरेश के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। इस बीच नरेश ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही युवक घर से भाग गया। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी भगवती को दी।

इस पर भगवती अपनी बेटी के घर पहुंची। इस दौरान स्र्खमणी घायल अवस्था में पड़ी थी। स्र्खमणी के गले और सिर में चोट के निशान थे। पास ही खून से सना चाकू पड़ा था। भगवती ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भगवती की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के दौरान पति-पत्नी के बीच देर तक विवाद होता रहा। इस बीच मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव नहीं किया। वहीं, इसकी जानकारी पास में ही रहने वाली उसकी मां को भी नहीं दी। अपनी पत्नी पर हमला कर जब आरोपित भाग निकला तो मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी स्र्खमणी की मां को दी। इसके बाद वह घायल स्र्खमणी को लेकर सिम्स पहुंची।

Next Story