छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार, कुछ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Admin2
8 April 2021 7:44 AM GMT
छत्तीसगढ़: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार, कुछ साल पहले किया था प्रेम विवाह
x
सनसनीखेज मामला

कोरिया। पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला विकासखण्ड भरतपुर के जनकपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंजिया निवासी मटकू पानिका उम्र 35 वर्ष ने जनकपुर थाना में 7 अप्रैल को अपराध पंजीबद्ध कराया कि मेरी बेटी रोशनी 3-4 वर्ष पहले बुढार निवासी धनपत लाल पनिका के साथ प्रेम विवाह कर ली थी। उसकी 2 वर्ष की एक पुत्री है, जो 10-12 दिन पूर्व अपने पति धनपत लाल के घर से मेरे घर आई और मेरे घर में रह रही थी। तीन-चार दिन पूर्व धनपत लाल उसे लेने आया था। मेरी बेटी रोशनी अभी वापस नहीं जाना चाह रही थी। लेकिन धनपत लाल उसे जबरदस्ती ले जाना चाह रहा था और दोनों का आपस में विवाद हो रहा था। इसी के चलते 6 अप्रैल को धनपत ने रोशनी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे रोशनी को गहरी चोटें आई जिसे शासकीय अस्पताल जनकपुर में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने धनपत लाल उम्र 33 वर्ष को 7 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।


Next Story