छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाबालिग के साथ हैवानियत, 3 युवकों ने किया रेप

Admin2
15 March 2021 10:07 PM IST
छत्तीसगढ़: नाबालिग के साथ हैवानियत, 3 युवकों ने किया रेप
x
शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को खाने की वस्तु देने के बहाने बुलाकर तीन लोगों ने अनाचार किया। मामला कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिग भतीजी को 3 लोगों ने मिक्चर देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके पूर्व भी तीनों आरोपी ने पीड़िता के साथ अलग अलग दिनांक में दुष्कर्म किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दर्री थाना में अपराध क्रमांक 62/2021 धारा 376, 34 भादवी एवं पास्को एक्ट दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विजय चेलक और उनके स्टाफ ने तीनों आरोपियों निरंजन ग्राही उम्र 19 वर्ष एवं दो नाबालिग को गिरफ्तार किया। दुष्कर्मियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Next Story