छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को मारी ठोकर...दो युवक की मौके पर ही मौत

Rounak Dey
10 Dec 2020 10:19 AM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को मारी ठोकर...दो युवक की मौके पर ही मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के बसंतपुरा इलाके में हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को ठोकर मार दी। हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वाहन को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना के बाद देर रात पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


Next Story