छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर मे घुसा, बड़ा हादसा टला

जशपुर: कापु रोड में बड़ा हादसा होते होते टल गया। खबर है कि थोड़ी देर पहले इंजको गाँव मे ईंटें से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक घर मे जा घुसा । राहत की बात ये है कि उस वक़्त घर मे कोई नही था इसलिए जनहानि की खबर तो नहीं है लेकिन घर मे रखी एक स्कूटी का कचूमर निकल गया । बताया जा रहा है कि इस मार्ग से अक्सर ईंट और रेत की ट्रैक्टर से ढुलाई होती है और नशे में धुत्त होकर ट्रैक्टरों को तेज रफ्तार से चलाया जाता है नतीजतन कई बार इस रोड में हादसे हो चुके हैं ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





