छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 30 लोग थे सवार

Nilmani Pal
16 Dec 2021 7:40 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 30 लोग थे सवार
x
बड़ा हादसा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा और सल्का के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते वाहन खेत में जाकर पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में 30 से 40 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजकर गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप कोंचरा से घुटकू जा रही थी। सभी लोग छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप स्कूली बच्चों को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर रूप से घायलों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।


Next Story