छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्र को मारी ठोकर, हालत नाजुक

Nil dhankar
17 Dec 2021 3:15 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्र को मारी ठोकर, हालत नाजुक
x
बड़ा हादसा

जशपुर। दुलदुला के पतराटोली में थोड़ी देर पहले एक स्कूली छात्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया । इस धर्घटना मे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र को ईलाज के लिये सामुदायिक अस्पताल दुलदुला ले जाया गया है। वहाँ उसका इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि घायल दूसरी कक्षा का छात्र है और उसका नाम अंकित टोप्पो है जो लोरो का रहने वाला है। आत्मानन्द स्कूल पतराटोली से छुट्टी के बाद वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास ही कुनकुरी की आ रहे एक ऑल्टो चारपहिया वाहन आई और छात्र ऑल्टो की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी दुलदुला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ।जांच के लिए थाने के एसआई बाघवा को भेजा गया है।

Next Story