छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार चालक ने चौक में मचाया उत्पात...चपेट में आया बाइक सवार

Admin2
19 Jan 2021 4:36 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार चालक ने चौक में मचाया उत्पात...चपेट में आया बाइक सवार
x
बड़ा हादसा टला

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार कार और 2 बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना जांजगीर के कचहरी चौक में हुई। बताया जा रहा है कि मार्ग पर कार अनियन्त्रित हो गई और 2 बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि उस समय ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। इससे बड़ी घटना टल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुकी है।

Next Story