छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बाइक चबूतरे से टकराई...एक की मौत

Admin2
24 Dec 2020 3:28 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बाइक चबूतरे से टकराई...एक की मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। अंबिकापुर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चौक के चबूतरे से जा टकराई। इससे बाइक सवार 3 लोगों में से 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम जोहन टोप्पो 20 बताया जा है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हर्री निवासी जोहन टोप्पो अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार की सुबह बाइक से करमधी जा रहा था। इसी दौरान कुसमी अटल चौक के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अटल चौक के चबूतरे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार जोहन टोप्पो जो बाइक में सबसे पीछे बैठा था गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना उसके दोस्तों ने जोहन के परिजनों को दी। इसके बाद आनन फानन में 108 के माध्यम से युवक को शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने अंबिकापुर रिफर कर दिया। घायल युवक को उसके परिजनों ने बुधवार की दोपहर अंबिकापुर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया। जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार तड़के युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Next Story