छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर युवक की मौत
Shantanu Roy
19 Sept 2021 12:55 PM IST

x
बनरौद। ग्राम बनरौद डामर प्लांट के पास अंधे मोड़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में ग्राम बोरसी के हरीश कुमार सिन्हा 25 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरीश रोज की तरह एक निजी कंपनी में फील्ड काम करके नरहरपुर से अपने घर ग्राम बोरसी आ रहा था। तभी मोड़ के पास अचानक बैलेंस बिगड़ा और बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात की है। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की घटनास्थल पहुंची और संजीवनी 108 की मदद से युवक को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डाक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, युवक की मौत
ग्राम दरगहन में कुरमातराई की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने 17 सितंबर की शाम बाइक सवार निमेश्वर साहू 21 वर्ष निवासी ग्राम पीपरछेड़ी को ठोकर मार दी। दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि निमेश्वर साहू रकम की वसूली कर ग्राम दरगहन से लौट रहा था। इसी इसी दौरान हादसा हो गया।
Next Story





