छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर हुआ बदलाव, देखें सूची
Nil dhankar
4 March 2022 3:23 PM IST

x
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने डिवीजन बेंच, स्पेशल बेंच और सिंगल बेंच के रोस्टर में पखवाड़े भर के भीतर दूसरी बार बदलाव किया है. 7 मार्च से प्रभावी होने वाले रोस्टर में तीन डिवीजन, चार स्पेशल और 9 सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई होगी.
चीफ जस्टिस एके गोस्वामी व जस्टिस गौतम चोरडिया की पहली डिवीजन रिट याचिका, रिट अपील, जनहित याचिका, बंदी प्रत्यक्षीकरण व सभी प्रकार के टैक्स मेटर की सुनवाई करेगी, वहीं जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक तिवारी की दूसरी डिवीजन बेंच कंपनी अपील से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेगी. जस्टिस संजय अग्रवाल व जस्टिस रजनी दुबे के तीसरे डिवीजन बेंच में सभी आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई होगी.
Next Story





