
x
छत्तीसगढ़
Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए 11 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्तियां अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 16 और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम 2025 के तहत की गई हैं।
अधिसूचना में बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के 13 मई 2025 के एक फैसले और 28 अप्रैल 2026 को हुई पूर्ण न्यायालय की स्वीकृति के बाद इन नामों को मंजूरी दी गई। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिन अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट बनाया गया है, उनमें शैलेंद्र दुबे, रणवीर सिंह मरहस, हमीदा सिद्दीकी, यशवंत ठाकुर, अनूप मजूमदार, नीलाभ दुबे, अमृतो दास, मतीन सिद्दीकी, नौशिना आफरीन अली, अरविन्द श्रीवास्तव और तारेन्द्र कुमार झा शामिल हैं।
इन नियुक्तियों को न्यायिक क्षेत्र में अनुभव और योगदान की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
Next Story





