छत्तीसगढ़

जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट हुआ नाराज, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
27 Jan 2023 1:05 PM IST
जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट हुआ नाराज, जानें क्या है पूरा मामला
x
बिलासपुर। कोरोना वायरस के नए वेरियेंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट लैब खोलने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर शासन की ओर से जवाब नहीं आने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई में हर हाल मे जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बदलने स्वरूप को लेकर अब जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट की जरूरत पड़ रही है, जिसकी सुविधा इस समय छत्तीसगढ़ में नहीं है। इस सेंटर के खुल जाने से समय रहते प्रभावितों को इलाज मिल सकेगा। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने शासन से जवाब मांगा था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान जवाब प्रस्तुत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में सुवाई तय करते हुए हर हाल में दाखिल करने का निर्देश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story