छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 20 लाख रुपए का गांजा पकड़ाया...चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से किया बरामद

Admin2
25 Oct 2020 11:35 AM IST
छत्तीसगढ़: 20 लाख रुपए का गांजा पकड़ाया...चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से किया बरामद
x

छत्तीसगढ़/जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस ने 400 किलो अवैध गांजे के साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब निवासी 2 आरोपियों अनुराग द्विवेदी एवं बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है। नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि पुलिस को मुखबिर कीे सूचना पर पुलिस ने धनपुंजी के मंडी नाका के पास नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ओडिसा की तरफ से आ रहे एक ट्रक पीबी 12 वाय 4101 वाहन में सवार उत्तर प्रदेश निवासी अनुराग द्विवेदी और पंजाब निवासी बहादुर सिंह से पूछताछ करते हुए ट्रक की तलाशी में पुलिस ने ट्रक से लगभग 400 किलो गांजा बरामद किया जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 20 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस 20 ख के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।



Next Story